सिंगरौली

विन्ध्यनगर पुलिस ने 1200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को किया गिरफ़्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । मनीष खत्री(भापुसे) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं सर्वप्रिय सिन्हा(भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली व पी.एस.परस्ते सीएसपी विन्ध्यनगर के मार्गदर्शन पर थाना विन्ध्यनगर पुलिस को मिली कायमयाबी। मिली जानकारी में बताया गया क़ि दिनांक 16.11.2024 को मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम जयनगर का रोहित सिंह उर्फ मालू अवैध मादक पदार्थ गांजा बेंचने के लिये एक झोले में अवैध मादक पदार्थ गाजां लेकर ग्रीनहट कालोनी ऐस पाईप तरफ आ रहा है, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी द्वारा एक टीम बनाकर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। उक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर संदेही रोहित उर्फ मालू सिंह पिता सत्यभान सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी जयनगर, थाना विन्ध्यनगर के कब्जे से 1200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 15000 रुपये का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं उसके विरुद्ध थाना विन्ध्यनगर में अपराध धारा 8, 20बी एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अर्चना द्विवेदी थाना प्रभारी विन्ध्यनगर, उनि.अभिषेक पाण्डेय, प्र.आर.पंकज सिंह, प्र.आर. मुनेन्द्र राणा, प्र.आर. राजू रावत, आरक्षक भोले लोधी, आरक्षक मुनेद्र मिश्रा, आरक्षक प्रताप कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button