ललितपुर
मेडीकल कॉलेज में शुरू हुआ थाईराइड ट्यूमर का ऑपरेशन
ईएनटी की सहायक आचार्य डा.नम्रता व डा.अनुपम मिश्रा ने किया ऑपरेशन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडीकल कॉलेज) में विगत 04 नवम्बर 2025 को प्रधानाचार्य डा.मयंक कुमार शुक्ला के मार्ग दर्शन में नाक, कान, गला विभाग की टीम द्वारा मरीज की थाईराइड की गांठ का सफल ऑपरेशन किया गया। 58 वर्षीय प्राणपुरा निवासी महिला ने ईएनटी ओपीडी में विभागाध्यक्ष डा.नम्रता द्विवेदी को अपनी 01 वर्ष से बढ़ रही थाईराइड ग्रांथि की समस्या के लिए दिखाया था। इसके बाद डा.नम्रता द्विवेदी द्वारा मरीज की सभी जरूरी जांचे मेडिकल कॉलेज में करवाई गई। तत्पश्चात मरीज का पूरी बेहोरी में निश्चेतना विभाग के विरष्ठ परामर्शदाता डा.महेन्द्र सिंह व नाक, कान, गला विभाग की सर्जन टीम सहायक अचार्य डा.नम्रता द्विवेदी, सहायक अचार्य डा.अनुपम मिश्रा व सहायक अचार्य डा.श्रृद्धा गुपता एवं सिस्टर दीप्ती स्वर्णकार द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। मरीज पूर्ण रूप से स्वास्थ्य है। मरीज ने प्रधानाचार्य डा.मयंक कुमार शुक्ला व ई.एन.टी. टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि अब मेडिकल कॉलेज में सभी प्रकार के ऑपरेशन की सुवधिायें दी जायेगी एवं ललितपुर क्षेत्र के मरीजों को बेहतर ईलाज के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा।



