बोकारो

सांसद प्रतिनिधिओ ने बोकारो के उपायुक्त अजय कुमार झा से की शिष्टाचार मुलाकात ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

बोकारो : गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार बेरमो व चंद्रपुरा के सांसद प्रतिनिधिओ ने मंगलवार को बोकारो के उपायुक्त अजय कुमार झा से औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सांसदीय क्षेत्र के बेरमो प्रखंड व चंद्रपुरा प्रखण्ड में विकास कार्य कराने, डीवीसी के मोटेशन एवं सीएसआर मद पर चर्चा व शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जागरुकता अभियान चलाने, नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने समेत अन्य बातों को रखा। बोकारो उपायुक्त ने इन सभी समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, कमलेश महतो, मिथलेश कुमार, जितेंद्र यादव, राहुल सिन्हा, अमन कुमार ,रंजीत कुमार उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button