ललितपुर
एसपी ने शहर में पैदल गश्त कर देखी व्यवस्थाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत भीड़भाड़ वाले स्थान, बाजार आदि जगहों पर पैदल गस्त कर आमजनमानस को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। पैदल गस्त के दौरान व्यापारियों/दुकानदारों से वार्ता कर दीपावली पर्व की बधाईयां देकर पर्व को शांतिपूर्ण व सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। एसपी ने स्थानीय दुकानदारों से हाथ से बने मिट्टी के दीये की खरीददारी करने का आह्वान किया। इस दौरान एसपी ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा दीवाली की सुभकामनाएं दी गयी।



