मुरादाबाद

तेज रफ्तार और नशा बना हादसे की वजह मुरादाबाद में बस पलटी, 20 घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अगवानपुर फ्लाईओवर पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रही कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे अफरातफरी मच गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई
जानकारी के अनुसार, फाइनस्को कंपनी (थाना छजलैट के लद्दावली स्थित) के लगभग 30 कर्मचारी एक प्राइवेट बस (UP 38T 5825) से प्रभात मार्केट मुरादाबाद जा रहे थे। देर रात जब बस अगवानपुर फ्लाईओवर के नॉर्थ फुट के पास पहुंची, तो ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की और नियंत्रण खो बैठा। बस अनियंत्रित होकर ड्राइवर साइड की ओर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को आनन-फानन में मुरादाबाद के कॉसमॉस और डेंटल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ड्राइवर पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप
घायल यात्रियों में शामिल राकेश ने बताया कि बस चालक नशे की हालत में था और तेज रफ्तार में बस चला रहा था। ओवरटेक करते समय संतुलन बिगड़ने से बस पलट गई।
घायलों की पहचान
कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती घायलों में अरविंद चौधरी (ड्राइवर), चंद्रपाल, प्रदीप, राकेश, संजीव कुमार, लल्लू सिंह, विशाल, प्रेमपाल, अमित, नाजिम और राजेंद्र शामिल हैं। वहीं डेंटल कॉलेज में मोहम्मद क़ासिम, पृथवीर सिंह, बाबू, गजराम सिंह, महिपाल सिंह और दो महिलाएं – भुवनेश्वरी व कस्तूरी का इलाज जारी है।
गंभीर रूप से घायल
ड्राइवर अरविंद चौधरी की हालत नाजुक है। उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। चंद्रपाल को चेहरे और सिर में गहरे घाव लगे हैं, जबकि प्रदीप के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। सभी घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर की मेडिकल जांच कराई जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button