गणेश शोभा यात्रा समापन के उपरांत सीता स्वयंवर का किया गया मंचन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली ,फतेहगंज पूर्वी। सीता स्वयंवर का मंचन देखकर भाव विभोर हो गए नगर के श्रद्धालु नगर में गणेश शोभा यात्रा संचालन समिति द्वारा गणेश शोभा यात्रा के समापन के बाद मोहल्ला साहूकारा में स्थित खाली पड़े प्लाट में श्री सीता स्वयंवर का मंचन बहुत ही सजीव रूप से प्रस्तुत किया गया दिल्ली से आए रत्नाकर डायनेमिक आर्ट कला की टीम द्वारा नगर के राजीव शर्मा एवं टीटू संजीब शर्मा एडवोकेट बंटू के अथक प्रयासों से दिल्ली मुंबई व बरेली के आकाशवाणी के कलाकारों ने नगर की जनता को भक्ति में विभोर कर दिया बरेली एवं दिल्ली से आए रंग मंच के ख्याति प्राप्त रंग कर्मियों द्वारा जीवंत रूप से श्री सीता स्वयंवर अहिल्या उद्धार एवं परशुराम लक्ष्मण संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया इस अवसर पर पूरे पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड पड़ी फतेहगंज पूर्वी के समस्त लोगों का कहना है कि ऐसी रामलीला का मंचन उन्होंने जीवन में कभी नहीं देखा क्योंकि सारे कलाकार बहुत ही सादगी पूर्वक अपनी कला से मंचन में पूर्णता का रूप भर रही थे वहीं नगर के लोगों द्वारा स्वयंवर से पहले सीताराम जी की आरती फतेहगंज के व्यापारी विश्व मोहन अग्रवाल द्वारा की गई मुख्य रूप से आरती के उपरांत अहिल्या उद्धार सीता स्वयंवर एवं लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया गया इस अवसर पर समस्त आयोजन समिति के साथ भारी मात्रा में बच्चे बुजुर्ग पुरुष महिलाएं लीला का मंचन देखकर खुशी से तालियां बजने लगे सभी लोगों ने सीता स्वयंवर के बाद भगवान राम और माता सीता का तिलक पूजन किया वहीं श्री परशुराम और लक्ष्मण संवाद के द्वारा मंचन में जान डाल दी गई रात्रि 12:00 बजे के समय पुनः प्रभु श्री राम सीता जी की आरती समिति कार्यकर्ताओं द्वारा की गई आयोजन समिति ने सभी आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक पंकज अग्रवाल रवीण मित्तल डॉ प्रमोद चक्रवर्ती राधेश्याम चक्रवर्ती अमित गुप्ता विश्व मोहन अग्रवाल सुरेश चंद शर्मा भैया जी मुन्ना अग्रवाल समेत हजारों की तादाद में श्रद्धालु और दर्शक लोग मौजूद रहे !




