गोड्डा
सर्पदंश से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : सदर प्रखंड अंतर्गत सैदापुर गांव में बीती रात एक दर्दनाक घटना घटित हुई जहां एक ही परिवार के दो बच्चों की सांप के काटने से मौत हो गई। वहीं मृतक बच्चों की मां प्रियंका के अनुसार, दोनों बच्चे रात में खाना खाने के बाद अलग-अलग जगह सो रहे थे। रात के समय ही जहरीले सांप ने दोनों बच्चों को डस लिया। जिसके बाद परिजन पहले बच्चों को झाड़-फूंक के लिए ले गए। वहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर दोनों को गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया। जिसमें 6 वर्षीय आदित्य कुमार की रात में ही मौत हो गई। परिजन उसके शव को घर ले गए। वहीं बहन को भी अस्पताल में उपचार दिया गया इसके बाद डॉक्टरों ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया परंतु गोड्डा सदर अस्पताल में ही उसकी भी मौत हो गई। प्रियंका कुमारी के चार बच्चों में से दो की इस हादसे में मौत हो गई है। बताया गया कि मृतक बच्चों के पिता हीरालाल राउत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस दुखद घटना से पूरा परिवार टूट गया है।



