रामपुर शाहबाद
देर रात लगन समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर मौके पर हुई मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। रविवार देर रात रामपुर की तरफ से लगन समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, हादसे में ग्रामीण की मौत हो गई। परिजनों द्वारा निजी वाहन से शाहबाद के सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार शाहबाद के भौंरकी जदीद गांव निवासी मनोज (35) रविवार देर रात अपने गांव की ही लड़की की लगन चढ़ाकर ट्रैक्टर ट्राली पर बैठाकर अपने गांव आ रहे थे, मनोज रास्ते में शाहबाद- रामपुर स्टेट हाइवे पर रेवड़ी चौराहे के पास लघुशंका करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से नीचे उतरे। लघुशंका कर वापस आते समय अज्ञात वाहन ने मनोज को टक्कर मार दी। परिजन निजी वाहन से मनोज को लेकर शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मनोज अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है।



