गोड्डा

“पथरगामा अस्पताल में करवाएं प्रसव, बाहरी संस्थानों पर निर्भरता घटाएं” – चिकित्सा प्रभारी डॉ. मोहन पासवान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा :- मंगलवार को पथरगामा प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पथरगामा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. मोहन पासवान ने की। बैठक में बसंतराय एवं पथरगामा क्षेत्र के स्वास्थ्य सहिया शामिल हुए।बैठक में डॉ. पासवान ने गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और संस्थागत प्रसव को लेकर कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं की समुचित जांच बेहद आवश्यक है, जिससे प्रसव के दौरान जटिलताओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला में ब्लड की मात्रा 7 ग्राम हीमोग्लोबिन से कम पाई जाती है, तो तुरंत उसे सदर अस्पताल ले जाना चाहिए।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “पथरगामा अस्पताल में ज्यादा से ज्यादा प्रसव कराना प्राथमिकता है। पिछले दिनों 200 से अधिक प्रसव क्षेत्र से बाहर कराए गए हैं जो चिंता का विषय है। अब आवश्यकता है कि स्थानीय स्तर पर प्रसव को बढ़ावा दिया जाए, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को रोका जा सके।”डॉ. पासवान ने यह भी स्पष्ट किया कि जो सहिया कार्य नहीं करेंगी, उन्हें हटाया जाएगा, वहीं अच्छा कार्य करने वाली सहिया को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से समय पर एएनसी जांच कराने और गर्भवती महिलाओं की उचित देखभाल सुनिश्चित करने का आग्रह किया। डॉक्टर पासवान ने सभी से अपील किया कि वह क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्थानीय अस्पताल में प्रसव हेतु प्रेरित करें और सरकार द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने में सहयोग करें।बैठक में मौजूद प्रतिभागियों को मातृ स्वास्थ्य से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर बिटीटी प्रदीप कुमार, शेखर राउत सहित स्वास्थ्य सहिया गायत्री देवी, बीबी नजमुल हसन, गीता देवी, अनीता देवी, सोनी झा, संयुक्ता देवी  सहित काफी संख्या में स्वास्थ्य सहिया मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button