मथुरा

आखिरकार जाग गई रेलवे की चेतना, लगवाए 8 नए वाटर कूलर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

मथुरा। बढ़ते पारे और गर्मी की तपिश से सूखते कंठ की प्यास बुझाने परेशान यात्रियों की समस्या के निदान के लिए रेलवे ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। मथुरा जंक्शन पर 8 नए वाटर कूलर लगवा कर यात्रियों की प्यास बुझाने की कवायद शुरू की है। जंक्शन स्टेशन पर हर रोज लगभग 25000 की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। गर्मी के मौसम में इतने यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए लगे नल नाकाफी साबित हो रहे थे। भीषण गर्मी में यात्रियों की समस्या को नेशनल प्रेस टाइम्सः ने समाचार में प्रकाशित किया जिसको लेकर पहले समाजसेवी संगठन आगे आए। संगठन के माध्यम से प्याऊ लगाकर यात्रियों की प्यास बुझाने की कोशिश की। रेलवे ने मंगलवार को जंक्शन स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर 8 प्लेटफार्म पर वाटर कूलर लगवाए हैं। जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि यात्रियों के लिए सामान्य जल के साथ साथ उन्हें शीतल जल भी मिले, इसके लिए वाटर कूलरों की संख्या बढ़ाई गई है। सभी प्लेटफॉर्म पर हर दिन सुविधाओं की जांच कराई जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button