बेतुल

बैतूल आदिवासी जमीन और शासकीय पट्टे पर कॉलेज बनाने का आरोप 

कलेक्टर से जांच की मांग, शिक्षा संस्थानों पर फर्जी मान्यता की शिकायत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। बगडोना स्थित इंदिरा गांधी समूह के महाविद्यालयों को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। शिकायत के अनुसार वर्ष 2001 से 2004 तक बिना भूमि और भवन के भी बीयू भोपाल की मान्यता दिखाकर महाविद्यालय चलाया गया और छात्राओं से फीस लेकर लाखों-करोड़ों का लाभ अर्जित किया गया। आरोप है कि मौजा बगडोना खसरा क्रमांक 65/1 की 0.076 हे, खसरा क्रमांक 64/1 की 0.405 हे आदिवासी प्रताप पिता करनू की भूमि और खसरा क्रमांक 50/65 की शासकीय भूमि बड़े झाड़ का जंगल को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रस्तुत किया गया। यह भी कहा गया कि वर्ष 2004 के बाद महाविद्यालय संचालन की अनुमति मिलने के चार साल बाद मात्र 760 वर्गमीटर भूमि खरीदी गई, जिसे फर्जी नक्से के जरिए 3 एकड़ दिखाकर बीएड व डीएड महाविद्यालय की मान्यता प्राप्त की गई। शिकायतकर्ता ने विश्वविद्यालय अधिकारियों और समितियों की मिलीभगत से अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button