पाकुड़

पाकुड़ के चमरु गड़िया से महेशपुर ब्रिज तक टू-लेन सड़क निर्माण की मांग तेज, 8 से 10 किमी की दूरी होगे कम, सड़क निर्माण से बेहतर कनेक्टिविटी के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर – उपासना मरांडी

Demand intensifies for the construction of a two-lane road from Chamru Gadiya in Pakur to Maheshpur Bridge; the route will shorten the distance by 8 to 10 km, and the project will boost employment opportunities alongside improving connectivity – Upasana Marandi.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के पाकुड़ प्रखण्ड क्षेत्र के पोचाथोल पंचायत अन्तर्गत छोटामोहनपुर (चमरु गड़िया के कलभेट) से यादवपुर, रांगा माटिया, खोंटामारा एवं धोवरना होते हुए महेशपुर ब्रिज तक उच्च स्तरीय टू-लेन सड़क निर्माण की मांग क्षेत्र में लंबे समय से उठती रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण से महेशपुर से पाकुड़ मुख्यालय तक आवागमन अधिक सुगम हो सकता है और दूरी भी लगभग 8 से 10 किलोमीटर तक कम होने की सम्भावना है। प्रस्तावित सड़क मार्ग के विकसित होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यालय और प्रमुख बाजारों से बेहतर सम्पर्क मिलने की उम्मीद है। इससे विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकती है। वही सड़क निर्माण के दौरान और उसके बाद परिवहन, व्यापार एवं अन्य स्थानीय गतिविधियों के विस्तार से रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होने की सम्भावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में बेहतर सड़क सम्पर्क होने से आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को गति मिल सकती है। साथ ही, ग्रामीण इलाकों से कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की व्यवहार्यता एवं आवश्यकता का आकलन कर आवश्यक पहल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर गंभीरता से कार्रवाई होने पर क्षेत्र में आवागमन और कनेक्टिविटी के साथ विकास की सम्भावनाओं को भी विस्तार मिल सकता है। क्षेत्रवासियों की अपेक्षा है कि सम्बन्धित विभाग द्वारा स्थल निरीक्षण, तकनीकी सर्वे एवं आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल की जाए, ताकि लंबे समय से चली आ रही मांग को आगे बढ़ाया जा सके और क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास को नया आयाम मिल सके।

सड़क निर्माण से बेहतर कनेक्टिविटी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे- उपासना मरांडी

वही महेशपुर विधानसभा क्षेत्र की उभरता हुआ चेहरा सह- झामुमो केन्द्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी उर्फ पिंकी ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण सड़क निर्माण की मांग को पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्रवासियों की सड़क संबंधी मांग पूरी होने से आवागमन और कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही सड़क निर्माण से क्षेत्र में रोजगार के नये अवसर भी उत्पन्न /  पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रयास जारी रहेगी।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button