रामपुर शाहबाद
जातिसूचक टिप्पणी वाला वीडियो वायरल, युवक का शांतिभंग में चालान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। सोशल मीडिया पर जातिसूचक वाला वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार रात नगर में मामला चर्चा में आ गया। वीडियो से नाराज भीम आर्मी और वाल्मीकि समाज के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलते उसका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।नगर निवासी वंश गुप्ता का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आरोप है कि वीडियो में हंसी-मजाक के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। वीडियो सामने आने के बाद भीम आर्मी और वाल्मीकि समाज के लोगों ने नाराजगी जताई गई। कई लोग कोतवाली पहुंचे और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद बुधवार को उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।



