गोड्डा

बड़ा कैरसोल सरकार आपके द्वार में जनता का उमड़ा जन सैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
सुंदर पहाड़ी। सुंदर पहाड़ी प्रखंड बड़ा कैरसोल में सरकार आपके द्वार में जनता का जन सैलाब उमर पड़ा। अपने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए यहां पर आदिवासी ज्यादा मात्रा में देखने को मिले। बतौर मुख्य अतिथि केरासोल पंचायत संतोष मरांडी के द्वारा फीता काट कर किया गया। इसके बाद सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसमें प्रखण्ड स्तर से सभी विभाग ने अपना स्टॉल लगाया गया और पंचायत के जनता अपना फॉर्म भर कर जमा किया। पोखरिया के  सा संझली मुर्मू ने वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन दिया। इसके अलावा आए लाभुकों की ओर से विभिन्न योजना, आवास योजना, आपूर्ति जन्म प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड को लेकर ग्रामीणों ने आवदेन दिया गया। ग्रामीणों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया। क्षेत्र के आदिवासी महिलाओं ने बताया कि प्रत्येक माह इस तरह के आयोजन होने से सुदूर क्षेत्र के लाभ को लाभ मिलेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button