शामली
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं को विभिन्न सुरक्षा कानूनों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1098, 1930 और 1076 के बारे में बताते हुए यूपी कॉप एप तथा साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी समझाए। अभियान पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन में चलाया गया।