गोड्डा

गोड्डा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पथरगामा थाना में चला स्वच्छता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा संवाददाता: – गोड्डा पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार रविवार को पथरगामा थाना परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देना और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। स्वच्छता अभियान के तहत पथरगामा थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने स्वयं नेतृत्व करते हुए अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर थाना परिसर, पुलिस क्वार्टरों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। इस अवसर पर थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बननी चाहिए। साफ-सुथरे वातावरण से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।”स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर परिसर की सफाई में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस पहल से न केवल पुलिस विभाग के भीतर अनुशासन और जागरूकता को बल मिला, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी प्रेरणा मिली। पथरगामा पुलिस की यह पहल स्वच्छ भारत अभियान को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button