गाजियाबाद
बढा विवाद: IAS संतोष वर्मा की टिप्पणी पर राजनीतिक संगठनों और ब्राह्मण समाज में उबाल
FIR की मांग तेज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद/लोनी — आईएएस अधिकारी और अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज की बेटियों पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद तेजी से बढ़ गया है। बयान के बाद ब्राह्मण समाज और जनप्रतिनिधियों में गुस्सा चरम पर है।
गंभीर विवाद के बीच लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस बयान को देश की बेटियों का अपमान बताया है और लोनी कोतवाली में रासुका (NSA) सहित कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
आक्रोश — कल निकलेगी प्रतीकात्मक शव यात्रा
विवाद के बढ़ते स्वरूप के बीच राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने घोषणा की है कि कल दिनांक 27 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे संगम विहार मेन मार्केट से संगम विहार श्मशान घाट तक एक प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली जाएगी।
संगठन ने बताया कि यह विरोध ब्राह्मण समाज की अस्मिता और बेटियों के सम्मान के लिए है, और समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
स्थिति तनावपूर्ण, सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है
प्रतीकात्मक शव यात्रा और बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए संभावित कदम उठा रही है।
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं प्रवेश दत्त शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंडित मुकेश शर्मा, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष पं कैलाश शर्मा ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी है

