खैरथल

भिवाड़ी में तिजारा के पूर्व विधायक पर हमले का प्रयास

कांग्रेस ने जताई नाराज़गी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
तिजारा। क्षेत्र के पूर्व विधायक संदीप यादव के साथ कल उनके निवास पर घुसकर कुछ बदमाशों द्वारा मारपीट का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है।
घटना की जानकारी मिलते ही खैरथल-तिजारा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने पूर्व विधायक संदीप यादव के घर पहुंचकर उनकी कुशल क्षेम जानी और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
इस दौरान बलराम यादव ने भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर घटना में शामिल अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में रह रहे अवैध लोगों की जांच कराने तथा बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किसी भी किराएदार को नहीं रखने की सख्त व्यवस्था लागू करने की बात कही।
जिला अध्यक्ष ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा शासन में जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आमजन की सुरक्षा का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की कि इस घटना में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून का राज कायम रह सके और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।
इस दौरान तिजारा उपप्रधान दयाराम चावड़ा पूर्व जिला पार्षद शकील अहमद युसूफ खान विजय पटेल साहित अनेक लोगों उपस्थित है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button