ललितपुर

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली को किया रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। विश्व एड्स दिवस पर जीआईसी की अध्यापिका प्रियंका शिवहरे ने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। नोडल अधिकारी डा.रामनरेश सोनी ने बताया कि सभी लोगों को एचआईवी जांच, उपचार और सलाह तक सरल, सुलभ और बिना भेदभाव के पहुंच मिले। 2030 तक एड्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में समाप्त करने का लक्ष्य है। पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डा.सौरभ सक्सेना ने बताया कि इस साल 2025 का थीम है। रुकावटों पर काबू पाना, एड्स के जवाब में बदलाव लाना। यह थीम वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौतियों पर केन्द्रित है, जैसे कि समाज में भेदभाव तथा जानकारी का अभाव। इस थीम के जरिये संदेश दिया गया है कि एड्स के खिलाफ लड़ाई केवल बीमारी के इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरी है। जागरूकता और सामाजिक सहयोग। सभी को एड्स रोकथाम, उचित उपचार और जागरूकता के प्रसार के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। इस दौरान सुरेन्द्र कुमार, हरेन्द्र रिछारिया, विजय बहादुर, जशोदा देवी, राजकुंवर, अनिरुद्ध सिंह, गोविन्द कुशवाहा, गंगोत्री, अनिल, कीर्ति, राजकुमारी, रामेश्वरी, सतीश सोनी आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button