पूर्व विधायक अकील अख्तार ने समाजवादी पार्टी से दिया इस्तीफा, AIMIM में हुए शामिल
Former MLA Aqeel Akhtar resigns from Samajwadi Party, joins AIMIM

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पूर्व विधायक अकील अख्तार ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के तुरंत बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की सदस्यता ग्रहण कर ली। राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को अहम माना जा रहा है, क्योंकि अकील अख्तार का क्षेत्र में अच्छा प्रभाव और मजबूत समर्थक आधार माना जाता है। उनके AIMIM में शामिल होने से पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अकील अख्तार ने अपने निर्णय को विचारधारात्मक बताते हुए कहा कि वे अब एक ऐसे राजनीतिक मंच से जुड़ना चाहते हैं जो उनके सामाजिक और राजनीतिक उद्देश्यों के अधिक निकट है। वहीं AIMIM नेतृत्व ने उनके पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया है और इसे पार्टी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया ।



