मेरठ

आयुक्त एवं डीआईजी ने तीर्थ नगरी ब्रजघाट में सम्पूर्ण घाट का निरीक्षण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। मंडलायुक्त व डीआईजी ने से ब्रजघाट तक कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। तीर्थ नगरी ब्रजघाट में सम्पूर्ण घाट का निरीक्षण किया गया। फ्लड पीएसी व घाटों पर लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर उत्साहवर्धन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महिला गोताखोरों से फीडबैक लिया, कई लोगों की जान बचाने पर सराहना कर उत्साहवर्धन किया। जलस्तर अधिक होने पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एक्सीड़ेट सम्भावित स्थानों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

प्रचलित कांवड़ यात्रा के सुगम व सुरक्षित संचालन व गंगाघाट, ब्रजघाट पर की गई व्यवस्थाओं के दृष्टिगत मंडलायुक्त मेरठ ह्रषिकेश भास्कर यशोद एवं पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ कलानिधि नैथानी द्वारा जिलाधाकारी हापुड़ अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, एसडीएम व क्षेत्राधिकारी गढमुक्तेश्वर व अन्य अधिकारीगण के साथ जनपद हापुड़ के तीर्थ नगरी ब्रजघाट में गंगाघाट का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान फ्लड पीएसी व घाटो पर लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया तथा जलस्तर अधिक होने पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। महिला गोताखोरों से फीडबैक लिया, कई लोगों की जान बचाने पर सराहना कर उत्साहवर्धन किया। कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों का उत्साह वर्धन करते हुए कर्तव्यपरायणता से ड्यूटी समपादन करने हेतु प्रोतसाहित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button