पाकुड़

मध्य विद्यालय नवादा में प्रबंधन समिति (SMC) का पुनर्गठन, रोबिना बीबी निर्विरोध चुने गये अध्यक्ष

Management Committee (SMC) reorganized in Middle School Nawada, Robina Bibi elected unopposed as President

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 18 फरवरी 2026 बुधवार को सदर प्रखण्ड अन्तर्गत मध्य विद्यालय नवादा में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के पुनर्गठन को लेकर चुनाव का आयोजन किया गया। चुनाव में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए रोबिना बीबी को निर्विरोध चुना गया। उनके प्रस्तावक/निर्देशक के रूप में आसमाउल शेख की भूमिका रही। वही असलाहुद्दीन शेख उपाध्यक्ष एवं महाजेरून बीबी संयोजिका बनी। चुनाव में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राहुल शेख, मोखलेसुर रहमान, मो. महफिजुर रहमान, मेसबहुल, इर्शाद अली एवं मुताबेर शेख की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुनर्गठन के पश्चात समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संयोजिका सहित सभी सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा रंग लगाकर खुशियां मनाई गईं। प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष आसमाउल शेख ने बताया कि वे लगातार तीन बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो चुके थे, किंतु नियमों के अनुसार इस बार चुनाव नहीं लड़ सकते थे। उन्होंने रोबिना बीबी का समर्थन करते हुए उन्हें अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित कराया। उन्होंने कहा कि समिति का पुनर्गठन पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ। उन्होंने नव-निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयोजिका एवं सभी सदस्यों से छात्रों के हित में ईमानदारीपूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आग्रह किया। साथ ही मिड-डे मील (एमडीएम) योजना एवं सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ छात्रों तक पहुंचाने, विद्यालय का नियमित संचालन सुनिश्चित करने, छात्रों की उपस्थिति एवं ठहराव बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि नवगठित प्रबंधन समिति विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button