
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / आंवला। उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण संघ शाखा आंवला की बैठक में आलमपुर जाफराबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव का पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बैठक में अध्यक्ष अरविन्द कुमार शर्मा, महामंत्री विनय कुमार, महिला टोला अध्यक्ष मीना, कोषाध्यक्ष राजपाल, संगठन मंत्री देव शंकर, सचिव शिवनारायण यादव, जिला मीडिया प्रभारी रमेश, हेतराम, पुरुषोत्तम सिंह, रामवीर शर्मा, महेश, संतोष, विमलेश कुमार, गोपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव ने सभी को शुभकामनाएं दी और अपने दायित्व को जिम्मेदारी के साथ निभाने की बात कही।




