गोड्डा
भाजपा किसान मोर्चा की जिला कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक
2029 में झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने के लिए किसानों को मजबूत करना जरूरी: अर्जुन सिंह
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। जिला भाजपा कार्यालय गोड्डा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह की उपस्थिति में किसान मोर्चा की जिला कमेटी के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि वर्ष 2029 में झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने के लिए किसानों को मजबूत करना और उनके साथ खड़ा रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए किसान मोर्चा में एक सशक्त, योग्य और कर्मठ टीम का गठन किया जाना आवश्यक है, जो किसानों की समस्याओं को समझते हुए उनके हित में कार्य कर सके।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि उनकी पूरी टीम जल्द ही गोड्डा जिला किसान मोर्चा के लिए कर्मठ एवं योग्य कार्यकर्ताओं के नामों का चयन कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी। उन्होंने कहा कि चयनित टीम के नेतृत्व में गोड्डा जिला किसान मोर्चा को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का कार्य किया जाएगा। बैठक में उपस्थित जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई।बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी चक्रवर्ती, जिला उपाध्यक्ष मुरारी चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश झा, संजीव मिश्रा, जिला महामंत्री संजीव टेकरीवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता केसरी यादव एवं सुभाष यादव, जिला कोषाध्यक्ष पवन झा, जिला मंत्री पप्पू ठाकुर, पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण कन्हैया, शिवेश वर्मा, सुमंत सिंह, बबलू सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फनी लाल कुशवाहा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


