बरेली
खादी एवं स्वावलम्बन उत्सव में अधिक संख्या में आ रहे खरीददार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया कि खादी एवं स्वावलम्बन उत्सव-2025“ में विभिन्न प्रकार के उत्पादों के स्टाल अलग-अलग जनपदों/राज्यों के इकाईयों द्वारा लगाया गया है, जिसमें लईक बम्बू केन इण्टरप्राइजेज बरेली के द्वारा बॉस से निर्मित सोफा, 5 सीटर टेबल, कुशन सहित मुनासिफ रेट पर डाईनिंग सेट, गार्डन सेट, मुडा सेट, झुले बडे़ और बचकेन मुडा सेट, बम्बू सोफा सेट सहित आसाम गमला सेट, फुरूड बासवेंत चाय ट्रे सेट और भी बहुत कुछ कश्मीरी बॉसकेट, फुल के लिए बॉसकेट और हैगिंग झूले बडे़ सहित स्टैन आरम चेयर बम्बू के बडे़ झोपड़ी वाला झूला आदि प्रकार के उत्पाद बिक्री हेतु उपलब्ध है।
कश्मीर ड्राई फ्रूट, कमीर के स्टॉल पर अखरोट जो सर दर्द के लिए फायदेमन्द होता है, बादाम याददाशत को तेज करने के लिए, अंजीर पेट में होने वाली बीमारियों के लिए, किशमिश शरीर में खून साफ करने के लिए, कदद् अल्सी व शिलाजीत खाने से शरीर में अत्यधिक ऊर्जा उत्पन्न होती है, खजूर से शरीर में अन्दुरूनी फायदा होता है तथा ब्लैकबेरी क्लेमबेरी खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है आदि उत्पाद बिक्री हेतु उपलब्ध है।
कानपुर नवाबगंज के सर्वोसार्थ कलेक्शन के स्टॉल पर मिट्टी के बने बर्तन से निर्मित प्रेशर कुकर, हान्डी, तवा, कपसेट, डिनरसेट सहित सैकड़ों उत्पाद ऐसे है जो प्रदर्शनी में लोगों के मन को लुभा रहे जिसमें मिट्टी से बने 650 उत्पादों से भी अधिक ज्यादा तरह के मूल्य में विभिन्न प्रकार के बर्तन बिक्री के लिये उपलब्ध है। जो ग्राहकों के बीच आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। प्रेशर कुकर की डिमांण्ड ग्राहकों के बीच ज्यादा बढ़ी है जिससे खाना पकाने और खाना खाने से स्थास्थ्य के लिए वरदान स्वरूप है और जागरूक लोग ऐसे बर्तनों को क्रय कर रहे है। बुलन्दाहर के क्राकरी उत्पाद जैसेः- कप प्लेट, डिनर सेट, अचार की जार, फुल प्लेट, इलैक्टिक लैंप, बाउल सेट एवं सभी प्रकार के किचिन वीयर आईटम बिक्री हेतु उपलब्ध है।



