बेतुल
बैतूल सामाजिक न्याय और समानता के संकल्प के साथ अजाक्स ने मनाया महापरिनिर्वाण दिवस
अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। विश्व रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वे महापरिनिर्वाण दिवस पर अजाक्स संगठन जिला बैतूल ने श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। संगठन के संभाग अध्यक्ष अनिल कापसे के नेतृत्व में अंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और उनके जीवन चरित्र, कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सामाजिक न्याय और समानता का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अजाक्स बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश उपराले, बैतूल तहसील अध्यक्ष श्रीमती कल्पना परते, श्रीमती कविता धुर्वे, संतोष धुर्वे, श्रीमती ललिता मौसिक, कमल किशोर मौसिक, काशी बिहारे, पूनम सिगारे, गजेश महोबे सहित बड़ी संख्या में अजाक्स सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी ने नमो बुद्धाय, जय भीम, जय सेवा, जय जोहार के उद्घोष के साथ उनके मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



