भरत पुर

मौसम के प्रति किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर। कृषि महाविद्यालय भुसावर पर 23 मार्च 2026 को विश्व मौसम विज्ञान दिवस के उपलक्ष में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के डीन डॉ उदय भान सिंह ने कहा कि मौसम के उतार चढ़ाव से मानव जीवन का हर पहलू प्रभावित होता है। विपरीत मौसम से फसले, संपत्तियों व जान माल का नुकसान होता है। आधुनिक मौसम विज्ञान की सटीक मौसम पूर्वानुमान से मौसम की विपरीत परिस्थितियों से बचना संभव है। समुद्री व क्षेत्रीय तूफान, सूखा व अतिवृष्टि, तापमान, बर्फवारी आदि के सही पूर्वानुमान से नुकसान को काफी काम किया जा सकता है। डॉ राहुल कुमार ने कहा कि मौसम विज्ञान के प्रति आम लोगों का जागरूक होना जरूरी है। यह एक विज्ञान है इसलिए इसमें आम लोगों का विश्वास भी आवश्यक है। डॉ मोहित कुमार ने कहा कि खेती एवं फसल उत्पादन में मौसम विज्ञान का विशेष महत्व है। मौसम की सटीक जानकारी से किसान अपनी फसल का बचाव कर सकते हैं। जलवायु परिवर्तन के साथ मौसम के मापदंड बदल रहे हैं, अतः इसमें अधिक अनुसंधान की आवश्यकता है। मौसम का संबंध पृथ्वी से जुड़े अन्य ग्रहों व उपग्रह से भी है, अतः इस संबंध में भी जानकारी जुटाने की जरूरत है। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button