झुंझुनू

बाबा रामदेव मंदिर लोहार्गल में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं नवलगढ़। जिले में स्थित शेखावाटी के प्रसिद्ध तीर्थराज लोहार्गल धाम में बाबा रामदेव मंदिर के परिसर में मंदिर के विकास और विस्तार को लेकर मनोहर लाल मोरदिया की अध्यक्षता में मंदिर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंदिर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। बाबा रामदेव मंदिर विकास समिति के सचिव धर्मपाल गाँधी ने कहा- बाबा रामदेव मंदिर लोहार्गल सभी लोगों की आस्था का केंद्र है और स्वतंत्र संस्थान है। मंदिर में स्वच्छता, शांति और व्यवस्था बनाए रखना मंदिर कार्यकारिणी के साथ समाज के सभी लोगों की जिम्मेदारी है। समाज के लोगों से विनम्र अनुरोध है कि बिना सच्चाई जाने किसी की बातों में आकर मंदिर में अशांति का माहौल पैदा न करें। विधान के अनुसार नियमों का पालन करना जरूरी है। वर्तमान मंदिर कार्यकारिणी के कार्यकाल में मंदिर का विकास भी हुआ है और मंदिर के कोष में कई लाख रुपये जमा हुए हैं जो मंदिर के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसलिए समाज के जागरूक लोगों से अपेक्षा की जाती है कि अफवाहों पर ध्यान न देकर मंदिर के विकास और व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें। मंदिर के कोषाध्यक्ष सुखराम मेघवाल स्वतंत्र रूप से अपना कार्य जिम्मेदारी से कर रहे हैं। बैठक में सभी की सहमति से मंदिर विस्तार के लिए भूमि खरीदने का प्रस्ताव लिया गया। बाबा रामदेव मंदिर के विकास और विस्तार के लिए जल्दी ही भूमि खरीदने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी और भामाशाहों के सहयोग से भव्य इमारत का निर्माण किया जायेगा। सामाजिक विकास के लिए संस्थाओं का निर्माण बेहद जरूरी है। बैठक में भामाशाह ठेकेदार सुभाष चन्द्र मेव का आभार प्रकट किया जिन्होंने मंदिर के आगे धूणे पर टीन सेड लगवाया है। इस अवसर पर मनोहर लाल मोरदिया, धर्मपाल गाँधी, सुखराम मेघवाल, बलवीर भूकर, इन्द्र सिंह शिल्ला, ताराचंद भोड़की, एडवोकेट बिहारी लाल बालान, ठेकेदार सुभाष चंद्र मेव, एडवोकेट दिनेश मंडीवाल, हनुमान प्रसाद चायलिया, भागीरथ मल वर्मा, रमेश चौहान, ओमप्रकाश पंवार आदि अन्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्ष मनोहर लाल मोरदिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button