गोड्डा

गोड्डा प्रीमियर लीग सीजन-12: गोड्डा ब्लास्टर्स छठी बार चैंपियन, शहवाज नदीम ने दी बड़ी सौगात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
गोड्डा:  गोड्डा प्रीमियर लीग (GPL) सीजन-12 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में गोड्डा ब्लास्टर्स ने गोड्डा रॉयल्स को हराते हुए रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पिछले 12 वर्षों से जिला क्रिकेट संघ, गोड्डा द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो अब पूरे राज्य में अपनी खास पहचान बना चुका है।फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एवं जेसीए के संयुक्त सचिव शहवाज नदीम ने विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी और ₹1,21,000 का चेक प्रदान किया। वहीं उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ₹75,000 की राशि दी गई। कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस नेता एवं विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि गोड्डा प्रीमियर लीग अब पूरे झारखंड में चर्चा का विषय बन चुका है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिल रहा है, जो भविष्य में कई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देगा। मुख्य अतिथि शहवाज नदीम ने आयोजन की सराहना करते हुए बड़ी घोषणा की कि झारखंड में चार क्रिकेट एकेडमी खोली जाएंगी, जिनमें से एक गोड्डा तथा उसके आसपास के उपयुक्त स्थान पर स्थापित होगी। यहाँ 25-30 खिलाड़ियों को स्थायी आवास, भोजन और प्रशिक्षण बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि एक संभावित स्थल का निरीक्षण किया गया है, जहाँ अगले वर्ष तक एक क्रिकेट स्टेडियम निर्माण की कोशिश होगी, जिससे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएँ आयोजित हो सकेंगी। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रंजन यादव एवं अध्यक्ष एच.एम. बोदरा की आयोजन क्षमता की भी भरपूर प्रशंसा की गई।
*GPL-12 पुरस्कार विजेता*
बेस्ट फील्डर: अनिमेष कुमार,बेस्ट बैट्समैन: पियूष कुमार,बेस्ट बॉलर: मोनू ,प्लेयर ऑफ द मैच: ऋषिकांत, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: मोहम्मद गुफरान
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button