बागपत
जनता दल (यू) नेताओं का बागपत में भव्य जमावड़ा
क्रेन से माल्यार्पण, ड्रोन से पुष्पवर्षा होगी आकर्षण का केंद्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। बागपत जनपद में जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेताओं के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। धर्मनगरी बड़ौत में पहली बार पहुंच रहे मोकामा विधायक एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव जदयू छोटे सरकार अनंत सिंह तथा पूर्व सांसद, ‘शेर-ए-पूर्वांचल’ के नाम से विख्यात धनंजय सिंह के स्वागत को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस ऐतिहासिक अवसर पर क्रेन के माध्यम से भव्य माल्यार्पण और ड्रोन द्वारा पुष्पवर्षा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा। इस आयोजन की जानकारी देते हुए प्रिंस जैन, विधायक प्रतिनिधि (बिहार) एवं प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश, जनता दल (यू) ने बताया कि बड़ौत क्षेत्र के समस्त जदयू कार्यकर्ता, उनके सहयोगी तथा महिला समूह मिलकर नेताओं का जोरदार और भव्य स्वागत करेंगे।
स्वागत कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष रूप से मिक्की जैन, बड़ौत द्वारा आरती कर अनंत सिंह और धनंजय सिंह का अभिनंदन किया जाएगा। इसके पश्चात मंच से सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से राहुल जैन, मोनू जैन, गौरव सिंह, सोनू गुप्ता, सन्नी राजपूत, आशीष सिंह और वैभव राठी सहित बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहेंगे।
जनता दल (यू) के इन कद्दावर नेताओं के आगमन से पूरे बड़ौत क्षेत्र में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।



