दिल्ली
संत रामपाल जी महाराज को ‘भारत गौरव अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
नई दिल्ली : कालीरामण फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक समारोह में, संत रामपाल जी महाराज को ‘भारत गौरव अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें भारत सरकार के केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री, भागीरथ चौधरी के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने संत रामपाल जी महाराज के समाज और राष्ट्र के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। यह अवॉर्ड संत रामपाल जी के मानवतावादी और सामाजिक उत्थान के प्रयासों को एक महत्वपूर्ण पहचान देता है।



