देश की एकता और अखंडता ही हमारा ध्येय – दिनेश तिवारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। रविवार को बाबा बालकदास कुटी अमेठी के पास स्थित ऑफिस पर ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच की मासिक बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर संगठन के मुद्दों पर विस्तार पर चर्चा हुई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने नवीन दायित्वों की घोषणा की तथा संगठन के एजेंडों पर चर्चा-परिचर्चा हुई।
इस अवसर पर अभिमन्यु उपाध्याय तथा हरिकेश मिश्र को सर्वसम्मति से मुख्य कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, भूपेन्द्र मिश्र तथा मनोज तिवारी को महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त प्रदेश, जनपद तथा अनेक ब्लॉकों की कार्यकारिणी में भी व्यापक बदलाव किए गए।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि हिन्दू समाज की एकता ही ब्राह्मण धर्म है। राष्ट्र की एकता और अखंडता ही हमारा ध्येय है। हम समाज की एकता तथा कुरीतियों के उन्मूलन के साथ ही सर्वसमाज के लोगों की मदद हेतु सदैव तत्पर हैं।
इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



