अमरोहा
शांतिपूर्ण एवं सौहार्द तरीके से मनाई त्योहार- सीओ व एसडीएम हसनपुर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद अमरोहा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी_हसनपुर एवं एसडीएम हसनपुर द्वारा थाना हसनपुर पर आगामी त्यौहारो गणेश चतुर्थी व बारह वफात के दृष्टिगत सभ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया l तथा सभी से आपसी सौहार्द व शांति,कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई। और सभी से त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार समाज में नई उमंग पैदा करते हैं। त्यौहारों को मिलजुल कर मनाओ तो आनंद की अनुभूति होती है। लेकिन त्योहारों पर किसी भी नई परंपरा को न डालें। जुलूस के लिए जो रास्ते निर्धारित हैं उन्ही पर जुलूस निकाला जाए। जुलूस से संबंधित लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे और भरोसा दिलाया कि वह त्योहारों को अच्छी प्रकार से मनाएंगे, कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे समाज एवं किसी भी व्यक्ति के लिए परेशानी उत्पन्न हो।


