भिवाड़ी

मजदूरों के धरने पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव बोले पार्टी मजदूरों के संघर्ष के साथ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भिवाड़ी। भिवाड़ी के रिलैक्सो फैक्ट्री में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रहे मजदूरों के धरने को उस समय मजबूती मिली, जब खैरथल-तिजारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव धरना स्थल पर पहुंचे और मजदूरों का समर्थन किया।
इस दौरान बलराम यादव ने मजदूरों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह से न्यायसंगत हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार मजदूर हितों की अनदेखी कर रही है, जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा में मजदूरों के हित में फैसले लिए जा रहे हैं।बलराम यादव ने कहा कि भिवाड़ी के ही मदरसन फैक्ट्री में हाल ही में मजदूरों की सैलरी बढ़ाई गई है, ऐसे में रिलैक्सो प्रबंधन व खुशखेरा चोपनकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सभी फैक्ट्रियों के प्रबंधन को जल्द मजदूरों की वेतन वृद्धि का निर्णय लेना चाहिए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा मजदूर वर्ग के साथ खड़ी रही है और इस आंदोलन में भी कांग्रेस कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर मजदूरों के साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान तिजारा उपप्रधान दयाराम चावड़ा, विक्रम,सुनील, सद्दाम खान सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित है
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button