हिंदु समाज ने 108 कुंडिये महायज्ञ में दी अपनी अहुति।

एनपीटी मुरादाबाद ब्यूरो
मुरादाबाद।अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ॐ श्री परिवार महानगरके द्वारा 108 कुंडिये दुर्गा सप्तशती महायज्ञ चेयरमैन हाउस में संपन्न हुआ,जिसमें 108 जोड़ों ने माता की आहुति दी और विजय महामंत्र से महायज्ञ संपूर्ण हुआ।
जिसमें 108 जोड़ों ने मां आदि शक्ति दुर्गा स्वरूपा की दुर्गा सप्तशती,दुर्गा कवच,दुर्गा बीज मंत्र,नव दुर्गा बीज मंत्र,21 आहुति गायत्री महामंत्र,21 आहुति वीर हनुमान महामंत्र,13 आहुति विजय महामंत्र से महायज्ञ संपूर्ण हुआ।
यह लोग भी रहे शामिल
इस यज्ञ में डॉ अंकित अग्रवाल सा पत्नी व परिवार सहित मुख्य यजमान रहे, आचार्य पं पुष्पराज शास्त्री महाराज के मुख से मंत्रोच्चारण करके संपन्न हुआ । यज्ञ में अनार दाना से,लाल चंदन से,सफेद चंदन से, लोबान, पीली सरसों, राई,गुगल,नींबू, पालक,आदि सामग्री के द्वारा यज्ञ किया गया। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के क्षेत्र महामंत्री मनोज व्यास, राष्ट्रीय महिला परिषद प्रांत अध्यक्ष वंदना शर्मा,राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना
महानगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, महानगर महामंत्री अमित अग्रवाल, जिला महामंत्री आनंद प्रजापति, जिला अध्यक्ष RBD देवीलाल प्रजापति, अभिषेक श्रीवास्तव, दिशांत सैनी, इशांक भारद्वाज, अर्पित सक्सेना, विजय शर्मा, प्रियंक शर्मा, दीप खुराना,गंगा सैनी,रमेश प्रजापति,भारतीय जनता पार्टी नेता वरुण शर्मा,विवेक निर्मल,संजय सक्सेना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।