अमरोहा
सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन हायर सेंटर रेफर।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा थाना सैद नंगली क्षेत्र में संभल मार्ग पर देर रात हुए एक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना सैद नंगली के करीब एक पेट्रोल पंप के सामने घटी, जहाँ दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में संभल जनपद के भदरौला निवासी अमित पुत्र फूल सिंह और उनके साथ बैठी मोहिनी पुत्री चमन गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी बाइक की टक्कर ज्ञानपुर सिसौना निवासी तहसीन की बाइक से हुई, जिससे तहसीन भी बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर इतनी भयंकर थी कि तीनों घायल सड़क पर गिर पड़े। और बुरे तरह घायल हो गए।राहगीरो की मदद से सभी घायलों को तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहा तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही सैद नंगली पुलिस भी मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी है।परिजनों को फोन पर सूचित करा दिया गया है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।




