गोड्डा
गांधी जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में रॉयल फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर गोड्डा के अशोक स्तंभ परिसर में स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में युवाओं ने गांधी जी के विचारों और उनके सत्य-अहिंसा के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। गुड्डू मंडल ने कहा कि आज के समय में बापू के आदर्शों को अपनाना समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सबसे आवश्यक है। मौके पर रॉयल फ्रेंड्स क्लब के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से “स्वच्छता, सेवा और सद्भाव” को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



