बरेली

श्री हरि मंदिर बरेली में तुलसी विवाह बड़ी ही धूमधाम से संपन्न हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली। देवउठनी एकादशी पर श्री हरि मंदिर बरेली में तुलसी विवाह बड़ी ही धूमधाम से महिला मण्डल की अगुवाई में मनाया गया। महिला मण्डल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा वा उपाध्यक्ष कंचन अरोरा द्वारा दीप प्रवाजलित कर कार्यकम की शुरूआत हुई।कार्तिक महीने के आखिरी 5 दिनों में तुलसी विवाह कराने का विशेष महत्व माना गया है।तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे को दुल्हन की तरह सजाया जाता हैऔर फिर शुभ मुहूर्त में भगवान शालिग्राम के साथ उनका विवाह संपन्न किया जाता है।तुलसी विवाह कराने से घर में सुख समृद्धि आती है और कन्यादान का पुण्य फल प्राप्त होता है। महिला मण्डल की सदस्यों द्वारा मंगल गीत गाए गए और माता तुलसी वा भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया गया। सभी सदस्यों ने तुलसी माता का युगल जोड़ी सरकार के श्रीचरणों में भजनों वा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी अपनी हाजरी दी। आज के दिन महिला मण्डल और अन्य भक्तजनों द्वारा अपने अपने घर से अच्छे अच्छे पकवान बना कर लाए गए,मंदिर समिति द्वारा भी सभी भक्तजनों के लिया प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। पूज्य पंडित जी द्वारा शुभ मूर्हत में  तुलसी विवाह संपन्न कराया गया।महिला मण्डल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा वा उपाध्यक्ष कंचन अरोरा ने सभी भक्तों का वा मंडल सदस्यों को तुलसी विवाह की बहुत बहुत बधाई दी। इस अवसर पर रेनू छाबड़ा,कंचन अरोड़ा,नीलम साहनी,नेहा आनंद,नीलम लुनियाल,प्रवेश कोचर,निशा लखानी,अलका छाबड़ा,सीमा तनेजा,अनीता बजाज,रजनी लूथरा आदि सेवा में उपस्थित थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button