गोड्डा
जिले के विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजसेवियों ने अशोक स्तंभ पर की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : जिले में आमजनों के लिए सबसे बड़ी समस्या सदर अस्पताल और बिजली आदि सहित अन्य मुद्दों को लेकर समाजसेवियों की बैठक अशोक स्तंभ में की गयी। बैठक की अध्यक्षता आर्यन चंद्रवंशी ने की। वहीं बैठक में आये समाजसेवियों ने बताया कि जिले में सदर अस्पताल की व्यवस्था चौपट हुई। सदर अस्पताल में आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन में एक से दो घंटे लग जाता है। बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है इसमें सुधार करने की मांग की। समाजसेवी सुरजीत झा ने बताया कि जिले में डॉक्टर की कमी तो है ही, फिर भी जो व्यवस्था है वह भी अपना काम ईमानदारी से करें। समाजसेवी बच्चू झा ने बताया कि बिजली की समस्या शहर में काफी चरमरायी है इसमें लोगों को एकजुट होकर आंदोलन करने की जरूरत है। समाजसेवी कामरान ने बताया कि जिले में बिजली समस्या एवं सदर अस्पताल व्यवस्था दोनों ही काफी चौपट है, इसमें प्रॉपर तरीके से कमेटी बनाकर सुधार की पहल होनी चाहिए। नेटबॉल खिलाड़ी गुंजन कुमार ने बताया सदर अस्पताल में पूर्व डीसी भोर सिंह यादव के कार्यकाल में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक हुई थी, लेकिन आज चार सालों से बैठक नहीं हुई है। बैठक चार साल से नहीं हुई है, जिससे कई प्रकार की परेशानियां हो रही है। वहीं आमलोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। आर्यन चंद्रवंशी ने बताया कि सदर अस्पताल में इस प्रकार बराबर लापरवाही हो रही है, इसकी सुधि लेने की जरूरत है। वहीं बैठक में नेटबॉल संघ के जिला सचिव गुंजन कुमार ने भी अपनी राय दी। कहा कि 10 दिनों का समय सुधार के लिए दिया गया है, नहीं होने पर गोड्डा बंद का आह्वान किया जायेगा।



