ललितपुर

पासिंग आउट परेड की तैयारियां तेज

एसपी मुश्ताक ने रिक्रूट आरक्षियों की रिहर्सल का किया निरीक्षण

26 अप्रैल को आयोजित होने वाली भव्य दीक्षांत परेड को लेकर पुलिस लाइन में बढ़ी हलचल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिले में आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली भव्य पासिंग आउट परेड (दीक्षांत परेड) की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में रिक्रूट आरक्षियों की रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया, जिसका निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड की विभिन्न गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन करते हुए रिक्रूट आरक्षियों की ड्रिल, अनुशासन, ड्रेस कोड, सलामी की गुणवत्ता एवं आपसी समन्वय का परीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण स्तर का आंकलन करते हुए परेड को और अधिक प्रभावी, आकर्षक एवं अनुशासित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी मुश्ताक ने अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि दीक्षांत परेड कार्यक्रम को गरिमामय, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध ढंग से सम्पन्न कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने परेड ग्राउंड की व्यवस्थाओं बैठक व्यवस्था, मंच सज्जा, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण एवं साफ-सफाई का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज, क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी पाली अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन की तैयारियों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि 26 अप्रैल को होने वाली पासिंग आउट परेड एक भव्य एवं अनुशासित आयोजन के रूप में सामने आएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button