गोड्डा

पथरगामा बड़ी दुर्गा मंदिर से मां दुर्गा को नम आंखों से दी गई विदाई

मां के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा  :- शुक्रवार की देर संध्या पथरगामा बड़ी दुर्गा मंदिर से मां दुर्गा की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गई। विदाई से पूर्व मां की भव्य संध्या आरती आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के पश्चात भक्तों ने मां के अंतिम दर्शन किए और “जय माता दी” के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।
शाम के समय हुई तेज बारिश से कुछ देर के लिए मेला फीका जरूर पड़ा, लेकिन जैसे ही बारिश थमी, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे परिसर में लोगों का जनसैलाब दिखाई दिया। दुर्गा पूजा के अवसर पर लगने वाला भव्य मेला भी अपनी रौनक पर था, जिसमें दूर-दराज से आए दुकानदारों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए थे।
मां दुर्गा के विसर्जन यात्रा में युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्ति गीतों की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया और वातावरण “मां दुर्गा की जय” के नारों से गूंज उठा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से विसर्जन के दौरान क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
विसर्जन यात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए, वहीं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पथरगामा थाना प्रभारी के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धामय माहौल में संपन्न हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button