ललितपुर
अखण्ड ब्राह्मण महासभा ने आईएएस को बर्खाश्त करने की उठायी मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। अखण्ड ब्राह्मण महासभा ने कार्यालय पहुंचकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। महासभा ने आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आईएएस द्वारा अमर्यादित और निंदनीय बयान के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने, बर्खाश्त करने और जेल भेजने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया कि आईएएस संतोष वर्मा द्वारा दिया गया बयान ब्राह्मण समाज की बेटियों के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाला है। महासभा का कहना है कि ऐसे अमर्यादित बयान को किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह केवल एक व्यक्ति का बयान नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास और सामाजिक अस्मिता पर किया गया सीधा आघात है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि एक उच्च पद पर बैठे अधिकारी द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग अत्यंत शर्मनाक है और यह पूरे समाज को अपमानित करता है। संगठन ने आईएएस संतोष वर्मा पर तत्काल एफआईआर दर्ज किये जाने, उन्हें उनके पद से तुरंत बर्खास्त कर जेल भेजे जाने की मांग उठायी, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह के अमर्यादित बयान देने का दुस्साहस न करे। इस दौरान रितु शर्मा, सुरेंद्र तिवारी, सौरभ कौशिक, हर्षिता तिवारी, मनुका गोस्वामी, संध्या गोस्वामी, प्रमोद कांकर, दीपक नायक, विजय नायक, नितिन चौबे, अमरनाथ तिवारी, अजित नायक, रमेश तिवारी, अमित रिछारिया, दिनेश बबेले, दिनेश पांडेय, रोहित रिछारिया आदि मौजूद रहे।



