जालौन

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का शिकंजा

मिठाई दुकानों से लिए पांच नमूने

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को कोंच और कालपी तहसील क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर पांच खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए गए।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय डॉ. सी.आर. प्रजापति के निर्देशन में गठित टीम ने कोंच तहसील के मेन बाजार स्थित गिरिराज मिष्ठान भंडार से खोया और छैना की मिठाई के नमूने लिए। वहीं कालपी स्थित फूल पावर मिष्ठान भंडार से बेसन के लड्डू, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और गुझिया के नमूने संग्रहित किए गए।
विभाग के अनुसार सभी पांच नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों को साफ तौर पर निर्देशित किया गया कि मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट न की जाए और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही उपलब्ध कराई जाए।
अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार कटियार, कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार, महेश प्रसाद और झनकार सिंह शामिल रहे। डॉ. प्रजापति ने कहा कि त्योहारों के दौरान लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए विभाग की जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button