सिंगरौली

ग्राम पंचायत लोहदा, चितावल खुर्द,हर्रहवा ,करैला एवं अन्य ग्राम पंचायतो में मनाया गया सुशासन सप्ताह

शिविर आयोजित कर आम जन मानस की समस्याओ का किया गया समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 सिंगरौली । कलेक्टर  गौरव बैनल के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे के मार्गदर्शन में सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर के तहत ग्राम पंचायत लोहदा, चितावल खुर्द,हर्रहवा एवं करैला एवं अन्य ग्राम पंचायतो में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं के जल्द निराकरण एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर के दौरान नागरिकों से विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही मौके पर ही कई प्रकरणों का निराकरण भी किया गया। एवं नगारिको को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button