बुलंदशहर
बुलंदशहर में महाशिवरात्रि पर थाना छतरी पुलिस ने लगाया विशेष कांवड़ सेवा शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलंदशहर। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर बुलंदशहर के थाना छतरी पुलिस द्वारा एक विशेष कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हरिद्वार व अन्य धार्मिक स्थलों से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाया गया थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कांवड़ियों की विश्राम सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। शिविर में श्रद्धालुओं के ठहरने (विश्राम), उत्तम खान-पान और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मुहैया कराई गईं। इस दौरान थाना प्रभारी और उपस्थित पुलिस बल ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को फल और शुद्ध पेयजल वितरित किया।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांचकांवड़ियों की सुविधा के लिए शिविर में स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम भी मुस्तैद रही। इस टीम ने लंबे पैदल सफर से थककर आए कांवड़ियों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें आवश्यकतानुसार दवाएं व अन्य चिकित्सा सहायता तुरंत उपलब्ध कराई।यातायात व्यवस्था रही दुरुस्तकांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए थाना छतारी पुलिस ने क्षेत्र में यातायात के कड़े इंतजाम किए थे। मुख्य मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात कर यातायात को सुगम बनाया गया, जिससे कांवड़ियों को अपनी यात्रा में किसी भी प्रकार की असुविधा या बाधा का सामना न करना पड़े।इस सराहनीय सेवा कार्य में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह, उपनिरीक्षक कमल सिंह राणा, शीलेन्द्र प्रताप सिंह, अतुल कुमार, हेड कांस्टेबल विकास तोमर, कांस्टेबल अवधेश सिंह और देवेंद्र कर्दम सहित कई अन्य पुलिसकर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे



