भाजपा कार्यालय पर अटल जनशताब्दी समारोह के उपल्क्ष में कार्यालय पर दीपोत्सव मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मुरादाबाद। अटल जी के चित्र पर फूल अर्पण कर , रंगोली बनाकर ,समस्त कार्यालय को दीपों से जग मंगाया गया जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एक सच्चे राजनेता एवं राष्ट्रभक्त थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन भारत देश के नाम कर दिया था महानगर अध्यक्ष ग्रीस भंडूला ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि हम सबको उनके बताएं रास्तों पर चलना चाहिए। दीपोत्सव कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजन विश्नोई ,जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका , महानगर महामंत्री दिनेश शीर्षवाल ,महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी, दिनेश सिसोदिया जिला मंत्री चकित चौधरी, नवीन चौधरी, पार्षद रुचि चौधरी,काशीष चौहान ,पूजा राघव, मंडल अध्यक्ष सोमपाल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।




