नादी में 29 नवम्बर 2025 को सम्यक बुद्ध विहार का लोकार्पण व तथागत सम्यक सम्बुद्ध की प्रतिमा अनावरण में हजारों की तादाद में उपासक उपासिकाऐ हुए शरीक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : (कार्यक्रम उद्घाटक पूज्य भदंत धम्म शिखर जी मुख्यअथिति आकाश लामा (सिलीगुड़ी) कार्यक्रम अध्यक्षता अधिवक्ता संजय खोबरागड़े व पूज्य भिक्षुणी पज्जा (वियतनाम अन्य विशिष्ट अतिथि की उपस्थित हुआ संपन्न)
!! एक शाम संविधान के नाम कवि सम्मेलन सुप्रसिद्ध कवि शैलेश शैल व माधुरी किरण व अन्य कवि ने किया काव्य पाठ तथा सुप्रसिद्ध कव्वाल मनोज राजा में प्रस्तुत की कव्वाली !
_कटंगी, (बालाघाट)बालाघाट जिला बौद्ध संघ तहसील शाखा तिरोडी सर्कल शाखा नांदी ग्रामीण शाखा नांदी व समता सैनिक दल तिरोड़ी के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम पंचायत नांदी तहसील तिरोडी जिला बालाघाट में दिनांक 29 नवंबर 2025को सम्यक बुद्ध विहार का लोकार्पण एवं थाईलैंड देश से प्राप्त सम्यक सम्बुद्ध की प्रतिमा अनावरण व संविधान दिवस समारोह कार्यक्रम उद्घाटक पूज्य भदंत धम्म शिखर जी (याचिकाकर्ता महाबोधी महाविहार बोधगया संबंधित सुप्रीम कोर्ट दिल्ली) मुख्य अतिथि आकाश लामा (जनरल सेक्रेटरी आल इंडिया बुद्धिष्ट फोरम) कार्यक्रम अध्यक्षता अधिवक्ता संजय खोबरागड़े (जिला अध्यक्ष बालाघाट जिला बौद्ध संघ बालाघाट) प्रमुख अथिति पूज्य भदंत डॉ चंद्रकीर्ति जी (राष्ट्रीय सलाहकार आल इंडिया बुद्धिष्ट फोरम) वियतनाम निवासी पूज्य भिक्षुणी डॉ पज्जा (वियतनाम)पूज्य भदंत डॉ चिंचाल मेतानंद (नागपुर) पूज्य भदंत नागसेन महाथेरो (भंडारा)पूज्य भदंत शासन रखिता (त्रिपुरा)पूज्य भदंत संघातिस्स (मिजोरम) पूज्य भदंत विनय बोधी (अड़्याल) पूज्य भदंत विरीयानंदा (आसाम) पूज्य भदंत अग्गधम्मा (आसाम)विशिष्ट अतिथि राधेश्याम काकोड़िया (शहडोल)आचार्य चितरंजन वासनिक (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आल इंडिया समता सैनिक दल) एड सुरेन्द्र बारमाटे प्रांतीय महासचिव समता सैनिक दल म प्र विकाश खांडेकर (जिला अध्यक्ष आल इंडिया समता सैनिक दल बालाघाट) उपासिका रंजीता बिसेन (प्रखर वक्ता बालाघाट) व रवि पटले (जिला महासचिव बालाघाट जिला बौद्ध संघ बालाघाट) महेश बोरकर (सदस्य जिला पंचायत बालाघाट) महेंद्र हिरकने (अध्यक्ष बालाघाट जिला बौद्ध संघ तहसील कटंगी) राजेंद्र मेश्राम (अध्यक्ष सर्कल बौद्ध संघ सेक्टर मिरग़पुर) भीम प्रकाश बोरकर (जनपद सदस्य) विनोद पंचभाई ( जनपद सदस्य) कपिल मेश्राम (सभापति नगर परिषद कटंगी) चैनलाल तुरकर (सरपंच नांदी) की उपस्थित में संपन्न हुआ
महाबोधी महाविहार बोधगया से संबंधित याचिका सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में नियत पेशी पर उपस्थित होने के उपरांत दिल्ली से नागपुर से होते हुए जब बोनकट्टा अतिथिगण बौद्ध भिक्खूगण बोनकट्टा पहुंचे तो कार्यक्रम के प्रारंभ में बोनकट्टा से विशाल वाहन रैली पूज्य भदंत धम्म शिखर जी आकाश लामा जी पूज्य भदंत डॉ चंद्रकीर्ति जी अधिवक्ता संजय खोबरागड़े (जिला अध्यक्ष बालाघाट जिला बौद्ध संघ बालाघाट) के नेतृत्व में धम्म रैली गुड़रुघाट मिरगपुर बस स्टैंड पहुंची जहा बौद्ध सर्कल समिति सेक्टर मिरग़पुर (मिरगपुर गुडरूघाट सावरगांव मोहगांवघाट टेकाडीघाट सुकड़ीघाट येरवाघाट येरवाटोला सालेबर्डी गर्र!बोड़ी दैतर्बरा पाढरवानी बानाटोला) के उपासक उपासिकाओ ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तत्पश्चात सैकड़ों की संख्या में वाहन पर पंचशील धम्म ध्वज व मिशनरी नीला ध्वज के साथ ग्राम पंचायत मोहगांव (नांदी)के राहुल बुद्ध विहार में पहुंचकर महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन के संदर्भ में विशाल शांति मशाल रैली में हजारों की तादाद में उपासक उपासिकाये कार्यक्रम स्थल नादी पहुंची कार्यक्रम में शामिल हजारों की तादाद में शरीक बौद्ध उपासक उपासिकाओ ने रैली स्वागत किया तदोपरांत कार्यक्रम के उद्घाटक पूज्य भदंत धम्म शिखर जी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आकाश लामा जी विशिष्ट अतिथि पूज्य भदंत डॉ चंद्रकीर्ति जी तथा कार्यक्रम अध्यक्ष एड संजय खोबरागड़े (जिला अध्यक्ष बालाघाट जिला बौद्ध संघ बालाघाट)विशिष्ट अतिथि एड सुरेन्द्र बारमाटे “विकास खांडेकर(जिला अध्यक्ष समता सैनिक दल बालाघाट)” दलित मेश्राम (तहसील अध्यक्ष जिला बौद्ध संघ तिरोडी )भोजराज वासनिक जी (अध्यक्ष सम्यक बुद्ध विहार निर्माण समिति नांदी) रामचंद मेश्राम जी सर्कल बौद्ध संघ नादी कपिल मेश्राम सभापति नगर परिषद कटंगी की उपस्थित में सम्यक बुद्ध विहार नादी का लोकार्पण व तथागत की बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण व परम पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी के नाम बने सभा मंच का भी लोकार्पण किया गया कार्यक्रम में दोप 12बजे से दोपहर 3बजे तक एक शाम संविधान के नाम सुप्रसिद्ध कवि शैलेश शैल (व्यंग्य कवि प्रबोधनकार)” सुप्रसिद्ध कवित्रि माधुरी किरण “सागर छिपेश्वर (पेरोडीकार कवि) गोविंदा गांवटी (सुप्रसिद्ध गीतकार) मनोज रामटेके “हलचल बालाघाटी”विकास सनोडीया इत्यादि कवियों के द्वारा संविधान व बुद्ध अम्बेडकर मिशन पर बेहतरीन काव्य पाठ कियाउपासक। उपासिकाओ ने कवियों के द्वारा संविधान पर प्रस्तुत काव्य पाठ का आनंदमय लुफ़्त उठाया कवियों ने कार्यक्रम को बेहतर रूप से सजो के रखा तमाम कवियो परम् पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी विशिष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया
मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व पूज्य भदंत धम्म शिखर जी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़ कर मंचीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया मंचीय कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि आयुष्मंती रंजीता बिसेन ने अपने उद्बोधन में कहा कहा की भारत में जन्मे तमाम मूलनिवासीयो का वास्तविक धम्म बौद्ध धम्म है मेरा जन्म से ही अन्य पिछड़ा वर्ग से ताल्लुकात अवश्य है किन्तु मैं आडम्बर से मुक्त जीवन निर्वाह कर बुद्ध अम्बेडकर मिशन के प्रति श्रद्धावान हू तथा बुद्ध अम्बेडकर मिशन का प्रचार प्रसार करती हु!प्रखरआदिवासी वक्ता राधेश्याम काकोड़िया ने अपने ओजपूर्ण उद्बोधन में कहा की भारत में जन्मे तमाम मूलनिवासीयो के संवैधानिक रहबर परम पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी ही है परम् पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी ने ही संविधान में वास्तविक रूप से आदिवासीयो को संवैधानिक अधिकार प्रदत्त करवाएं हैं कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि पूज्य भदंत डॉ चंद्रकीर्ति जी ने अपने ओजपूर्ण उद्बोधन में कहा की महाबोधी महाविहार बोधगया से संबंधित वास्तविक कानूनन लड़ाई व धरातल पर जंग में बालाघाट जिला देशभर में सबसे अग्रणी है! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आकाश लामा जी ने ग्राम नादी में उपस्थित विशाल जन समूह को देखते हुए कहा कि एक छोटे से गांव में हजारों की तादाद में उपासक उपासिकाओ के द्वारा उपस्थित दर्ज कराकर महाबोधी महाविहार बोधगया मुक्ति आंदोलन में शामिल होना ही इस बात का परिचायक है कि महाबोधी महाविहार बोधगया गैर बुद्धिष्ट लोगों से अविलंब मुक्त होगा उन्होंने समाज को आव्हान करते हुए कहा की बहुत सारे लोग परम् पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी की तस्वीर लेकर घूमते नजर आते है किन्तु तस्वीरें लेकर घूमने वाला हर व्यक्ति बुद्ध अम्बेडकर मिशनरी नहीं हो सकता ऐसे तथाकथित लोगों से सावधान रहना चाहिए कार्यक्रम के उदघाटक पूज्य भदंत धम्म शिखर जी (याचिकाकर्ता महाबोधी महाविहार बोधगया संबंधित सुप्रीम कोर्ट दिल्ली) ने अपने उद्बोधन में कहा की भारत में बुद्ध धम्म को पुनर्स्थापित करने का काम परम पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी ने किया है आज वर्तमान समय की नजाकत है कि भारत देश में समता समानता बंधुत्व व भाईचारा स्थापित करना निहायत आवश्यक है पूज्य भदंत धम्म शिखर जी ने कहा की बोधगया महाबोधी महाविहार को गैर बुद्धिष्ट लोगों से मुक्त कराना ही प्रमुख उद्देश्य है जिसके लिए अपनी जान भी न्यौछावर करने हेतु कटिबद्ध हु !
कार्यक्रम अध्यक्ष अधिवक्ता संजय खोबरागड़े (,, जिला अध्यक्ष बालाघाट जिला बौद्ध संघ बालाघाट) ने अपने चिर परिचित ओजस्वी अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा की भारतीय संविधान निर्माता परम पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी को जब संविधान की रचना करने का अवसर प्राप्त हुआ तो समाज की गैर बराबरी को दूर करने के लिए अनुच्छेद 14में सभी जाति वर्ग धर्म सम्प्रदाय गरीब हो या अमीर सभी के लिए विधि के समक्ष समता समानता बंधुत्व स्थापित करने के लिए लिखा तथा धर्म मूलवंश जाति लिंग जन्म स्थान के आधार पर विभेद का प्रतिषेध किया अधिवक्ता संजय खोबरागड़े ने कहा की भारत देश में विभिन्न जाति वर्ग धर्म पंथ सम्प्रदाय होकर विभिन्न भाषा और बोली है किन्तु भारतीय संविधान ने सभी को एकसूत्र में बांध रखा है भारतीय संविधान से ही हम सभी भारतीय एकता और अखंडता में बंधे हुए है अधिवक्ता संजय खोबरागड़े ने अपने उद्बोधन में कहा सरकार को भारतीय संविधान पर व संविधान निर्माता परम पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी पर टिपण्णीया करने वालों को नागरिकता खत्म कर राष्ट्रद्रोह का अपराध पंजीबद्ध कराना चाहिए अधिवक्ता संजय खोबरागड़े ने अध्यक्षीय उद्बोधन में बताया की ग्राम नादी बालाघाट ही नहीं अपितु संपूर्ण म प्र में धम्मक्रांति का ऐतिहासिक गांव है जहां पर परम् पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी के परम सहयोगी पी राजभोज राज्यसभा के उप सभापति बैरिस्टर राजा भाऊ खोबरागड़े (राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी आई) नानकचंद्र रतू जी वामनराव गोडबोले जी विश्व विख्यात भदंत आनंद कौशल्यान जी जैसे विद्वान लोग अपने जीवनकाल में आगमन कर चुके है! ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर बालाघाट जिले का सबसे सुंदर और दो मंजिला बौद्ध विहार निर्माण कर पुनः समाज को संदेश देने का काम किए कार्यक्रम के दौरान महाबोधी महाविहार बोधगया को गैर बुद्धिस्ट से मुक्त कराने हेतु किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य के लिए आकाश लामा पूज्य भदंत डॉ चंद्रकीर्ति जी “पूज्य भदंत धम्म शिखर जी को समाज गौरव सम्मान से नवाजा गया समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लगभग 25लोगों परम पूज्य डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी विशिष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया कार्यक्रम के अंत में रामचंद मेश्राम जी अध्यक्ष सर्कल बौद्ध संघ नांदी ने प्रस्तावित उद्बोधन व दलित मेश्राम अध्यक्ष तहसील बौद्ध संघ तिरोड़ी ने सभी आमंत्रित अतिथियो व उपस्ति जन समूदाय का आभार प्रकट किया कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शैलेश शैल (राष्ट्रीय कवि दूरदर्शन आकाशवाणी) माधुरी किरण (राष्ट्रीय कवित्री) व प्रमोद राउत व रविन्द्र नागदेवे ने किया रात्रि के दरम्यान सुप्रसिद्ध कव्वाल मनोज राजा ने बुद्ध अम्बेडकर मिशन और भारतीय संविधान पर बेहतर कव्वाली प्रस्तुत की साथ ही साथ राखी ताज ने भी बेहतर कव्वाली की प्रस्तुति दी रात्रिकालीन कार्यक्रम में हजारों की तादाद में उपासक उपासिकाये शामिल हुए!कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दलित मेश्राम (अध्यक्ष बालाघाट जिला बौद्ध संघ बालाघाट तहसील शाखा तिरोडी)भोजराज वासनिक (अध्यक्ष सम्यक बौद्ध विहार निर्माण समिति नांदी)प्रदीप डी ऊके (तहसील सचिव बौद्ध संघ तिरोडी) सम्यक बुद्ध विहार निर्माण समिति सचिव राजेंद्र ऊके
सर्कल अध्यक्ष रामचंद मेश्राम व ग्रामीण अध्यक्ष टेनेंद्र वासनिक जगदीश राउत तहसील अध्यक्ष समता सैनिक दल तिरोड़ी प्रो आशीष बोरकर हंसराज रावतकर संतोष वासनिक मिलेंद्र वासनिक निर्दोष ऊके अक्षय ऊके ममता वासनिक राहुल मसूरकर अरविंद दरवाडे हर्ष रायकर कबीर खोबरागड़े प्रशिक ऊके सुधीर रामटेके योगेश वासनिक जितेंद्र मेश्राम मनोज माशूलकर सुरेन्द्र बॉम्बडे शैलेश वासनिक हिमांशु वासनिक रौनक वासनिक हेमंत रामटेके हर्ष मासुलकर। रजनीकांत वासनिक शिवम वासनिक साहिल वासनिक प्रणय वासनिक कैसिलस बोरकर अश्मक बोरकर रमांई महिला मंडल अध्यक्ष मनोरमा चौहान डुलन वासनिक दुर्गा वासनिक सोनम वासनिक श्वेता ऊके मधुबाई बोम्बर्डे रूपवती भीमटे अंजीरा मेश्राम जना ऊके कल्पना वासनिक सिंधु मासुलकर अनंदा बोरकर संकलिता वासनिक किरण वासनिक ने अथक सहयोग प्रदान किया l



