मुरादाबाद
प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी बोली चूप रह तेरा गेम बजा दूंगी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मुरादाबाद । पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने अपनी पत्नी से जान का खतरा बताया है। उसका कहना है कि मैं अपनी बीवी को घर में उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। मैंने उसे डाटा मगर वह उल्टा मुझे ही डांटने लगी धमकी दी खामोश हो जा और सब भूल जा वरना प्रेमी के साथ मिलकर तेरा गेम बजा दूंगी मामला मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में डिडौरा गांव का है
कमरे में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी
यहां रहने वाला युवक शहर में एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है पत्नी के धमकाने के बाद वह मझोला थाने पहुंचा और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तहरीर में उसने लिखा मुझे डर है कि मेरी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरी हत्या कर सकती है।
उसने बताया अभी हाल ही मैं ड्यूटी पर था तभी मेरे भाई प्रदीप ने मुझे सूचना दी कि मेरे घर पर एक अनजान युवक आया हुआ है वह काफी समय से एक कमरे में बंद है।
भाई की सूचना पर मैं तुरंत अपने घर पहुंचा मैंने देखा कि मेरी पत्नी घर के एक कमरे में एक युवक के साथ बंद थी।दरवाजा खुलवाया तो मैंने कमरे में उसे युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा यह देख मुझे गुस्सा आ गया।मैंने अपनी पत्नी और उस युवक को भला बुरा कहा।
रोक टोक की तो प्रेमी के साथ मिलकर मार डालूंगी
पत्नी को डांटे हुए हिदायत दी मगर वह उल्टा मुझ पर ही हमलावर हो गई। उसने कहा यह मेरा प्रेमी है तुम इसे कुछ नहीं कह सकते। फिर उसने प्रेमी के साथ मिलकर मुझे गाली-गलौज की जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर तुमने ज्यादा रोक-टोक की तो मैं अपने प्रेमी के साथ मिलकर तुझे मार डालूंगी।
पीड़ित ने कहा कि इसके बाद वह शाम को अपनी मां के साथ मायके चली गई
थाना मझोला प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पत्नी निकिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला के साथ जो युवक था वह गांव अलीपुरा जिला अमरोहा का रहने वाला था। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



