हापुड़

डीएम कविता मीणा द्वारा धान की क्रॉप कटिंग कराई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड । डीएम कविता मीणा (I.A.S.) के द्वारा हापुड़ तहसील के ग्राम में पहुंचकर धान की क्रॉप कटिंग कराई गई।जिलाधिकारी कविता मीणा द्वारा राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम के साथ खेत में 10×10 मीटर के रकबे में खड़ी धान की फसल की कटाई कराकर उपज की पैमाइश कराई गई। मौके पर धान की पैदावार अच्छी पाई गई।

जिलाधिकारी कविता मीणा ने निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए ताकि शासन को वास्तविक उत्पादन के आंकड़े प्राप्त हो सकें और किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का सही लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों से अपील की कि धान की कटाई के बाद पराली न जलाएं, बल्कि पराली प्रबंधन हेतु कृषि यंत्रों का प्रयोग करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button