
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बहराइच। तहसील महसी के ग्राम पंचायत सधुवापुर के मुडहेरा गांव में जारी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत । कथा के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रवाचक आदर्श कृष्ण तिवारी महाराज जी ने भागवत कथा की महिमा के बारे में बताया। प्रवाचक ने कथा के तृतीय दिवस पर श्रोताओं को भागवत कथा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है। वहीं इसका आयोजन करने वाले भी पुण्य के भागी होते हैं। भागवत कथा सुनने से सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। भगवद प्राप्ति के लिए श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करना अतिआवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान प्रवाचक के साथ वादक कमलनयन,राघव कुमार, हिमांशु के संगीत ने लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर अमरनाथ तिवारी, संजय कुमार, ललित कुमार, आशीष कुमार,अभिनय कुमार त्रिपाठी, विश्वभर शुक्ला, सुधाकर शुक्ला,अमित शुक्ला, रामकरण तिवारी, संतोष तिवारी, शिवाजी, रानाजी, लालता प्रसाद,करन, अर्जुन, ज्वाला, महेश कुमार, विनोद कुमार,सूरज कुमार,छोटू,नीरज,विष्णू कुमार, विनय कुमार,भीम आदि सहित भारी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।



